85

UP: अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

85

सुलतानपुर। सुलतानपुर में रविवार सुबह से ही तेज पछुआ हवाओं के चलते लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन तेज पछुआ हवाएं सिरहन बढ़ा रही हैं। तेज बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण धूप बेअसर साबित हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें – UP: गाड़ी पर जाति लिखवाना पढ़ सकता है भारी, वाहनों के कटे चालान

आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में बदली होना सामान्य बात है। यह मौसम का एक हिस्सा है। अगले 48 घण्टों में हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी रहेगा, जिससे ठंड में और इजाफा होगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरना जारी है। इससे ठंड के साथ कोहरा छाया रहने की संभावना है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – वैक्सीन से हुई मौत? पत्नी ने कहा- टीके लगवाने के बाद बिगड़ी तबियत

आज सुबह से भले ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। एक बार भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और शाम होते-होते बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। दोपहर बाद तेज पछुआ हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *