Saumya Tandon showed her killer style in an off shoulder outfit

‘फाइल नंबर 323’ से बड़े परदे पर वापसी करेंगी सौम्या टंडन

Saumya Tandon showed her killer style in an off shoulder outfit

फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में अनुराग कश्यप देश के भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या का किरदार निभाने जा रहे हैं। अब खबर है कि इसमें टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन भी नजर आएंगी। वह इस फिल्म से बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह अनुराग की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं।

जल्द वे शूटिंग शुरू करेंगी। इसमें सौम्या का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। दिव्या दत्ता, ईशा गुप्ता और मुग्धा गोडसे फिल्म में पहले ही फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं सुनील शेट्टी भी इसका हिस्सा हैं। वह इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट का किरदार निभाने वाले हैं। सौम्या को 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ में देखा गया था।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rewa News: हजारों किसानों को राजस्व न्यायालयों के फैसले की नकल का अभी भी इंतजार, RCMS सर्वर के लोड न लेने की वजह से बनी स्थिति

इसमें उन्होंने करीना कपूर खान की बहन रूप का किरदार निभाया था। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। इसके बाद इसे यूरोप में शूट किया जाएगा। कार्तिक इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी देश के बड़े उद्योगपतियों द्वारा असल जिंदगी में किए घोटालों पर आधारित होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *