rewa rewa

Rewa News: मध्य प्रदेश की पहली सिक्सलेन टनल हुई तैयार, अगले महीने हो सकता है लोकार्पण

rewa rewa

Rewa News: नेशनल हाईवे पर रीवा से गुढ़ होकर सीधी मार्ग में मोहनिया घाटी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 2280 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। परीक्षण के तौर पर इसमें पिछले 10 दिन से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। सुरंग का औपचारिक उद्घाटन दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में संभावित है।

कलेक्टर मनोज पुष्प व पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बुधवार को मोहनिया घाटी सुरंग एवं संभावित समारोह स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने 1004 करोड़ की लागत से रीवा और सीधी के बीच प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग मोहनिया घाटी में बनाई गई है। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा से 6 महीने पहले पूरा हो गया है। सुरंग का औपचारिक उद्घाटन दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में संभावित है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Read More: Satna News: सराफा व्यापारी को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट के माल को खेत में छिपाया

केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री आएंगे

समारोह में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के आने की संभावना है। अभी एक दिसंबर की तारीख की संभावना जताई जा रही है, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। समारोह में रीवा और सीधी के आमजनों की बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए स्थल का निर्धारण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के लिए दो हैलीपैड बनाए जाएंगे।

Read More: Panna Road Accident: तेज रफ्तार जीप ने दो बच्चों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

वाहनों की पाॄकग, यातायात प्रबंधन तथा समारोह के लिए अन्य सभी तैयारियां की जा रही हैं। भ्रमण के समय आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, एडीएम शैलेन्द्र ङ्क्षसह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, एसडीएम अनुराग तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण केके गर्ग, कार्यपालन यंत्री पीएचई पंकजराव गोरखेड़े व अन्य संबंधित अधिकारी कलेक्टर के साथ रहे।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Top Stories

Jenna Ortega thinks Christina Ricci is a “legend”.

Creamy Bourbon Pecan Pie Milkshake Recipe

FIFA 2022: Japan gets 2 late goals to beat Germany 2-1 in World Cup

Kantara मूवी को OTT पर रिलीज की तारीख का हुआ खुलासा

Flops Bollywood Movies In 2022

Taylor Swift Private jet backlash controversies

Taylor Swift’s biggest Concert tickets controversy

Who is ESPN reporter Malika Andrews dating?

What happened between Malika Andrews and Stephen A. Smith?

In ESPN’s Malika Andrews and Stephen A. How much does Smith earn?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *