Rewa News: हाइवा ने बाइक सवार को कुचला युवक की मौत, परिजनों ने वाहन में लगाई आग

mp news now

रीवा। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में सवार होकर जा रहे युवक को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनो ने वाहन में आग लगाकर सड़क में जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जिसने परिजनों को समझाईश देकर शांत कराया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। हादसा शाहपुर थाने के गोरमा नदी पुल की है। उमेश ोनी पिता मुन्नालाल सोनी निवासी शाहपुर शाहपुर सोमवार की रात करीब हनुमना से बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे वह जैसे ही शाहपुर थाने के गोरमा नदी के पुल पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हाइवा की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – Corona से पूर्व स्वास्थ्य संचालक समेत 4 की मौत, 460 के पार नए संक्रमितों की संख्या

इस दौरान आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना देखकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क में रखकर जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा टक्कर मारने वाले वाहन पर फूटा और उन्होंने वाहन में आग लगा दी। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आक्रोश को देखते हुए आसपास के दर्जन भर थाने का बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दमकल की मदद से आग को बुझा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाईश देकर शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन वे बसंल कंपनी के कर्मचारी को बुलवाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – Narsinghpur पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

इस घटना के बाद पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व परिजनों से बात की जिसके बाद परिजन जाम खोलने को राजी हो गए। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। हादसे में वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है जो काफी तेज गति से वाहन चला रहा था।

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें –

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *