

Rewa News: जिला पंचायत सदस्य के वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद फोरव्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। हादसे में जिला पंचायत सदस्य सहित चार लोग घायल हैं। ऑटो से एक परिवार के आधा दर्जन लोग हर्दी गांव जा रहे थे। चोरहटा के हर्दी के समीप पहुंचे तभी फोरव्हीलर वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। फोरह्वीलर चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे स्थित खेत में घुस गया। फोरव्हीलर में जिला पंचायत सदस्य सुंदररिया आदिवासी थीं जो हादसे में घायल हो गईं। वहीं ऑटो सवार अमित यादव पिता सौखीलाल, ममता यादव पति अमित, सत्यवती यादव पति कल्लू सभी निवासी हर्दी को चोट आई है।
Read More: Rewa News: कम्प्यूटर ऑपरेटर ने शासन के 14 लाख रुपए अपने खाते में कर लिए ट्रांसफर, केस दर्ज