
Scam News

Rewa News: कम्प्यूटर ऑपरेटर ने शासन को लाखों का चूना लगाया है। आरोपी ने कूटरचित तरीके से शासन की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर विभाग ने जब रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने चेक दिया जो बाऊंस हो गए। अब आरोपी के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
मामला सिंचाई विभाग चिरहुला का है। कार्यालय में संतोष कुमार गुप्ता को कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में पदस्थ किया गया था जिसके पास सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की आइडी थी। वह वेतन जनरेट करने के साथ ही एफएमआइएस के समस्त कार्य करता था।
Read More: Rewa News: आधा दर्जन खंभों के तार काट ले गए बदमाश, गांवों में छाया अंधेरा
आरोपी ने उपयंत्री अर्जुन सिंह धुर्वे को भुगतान के नाम पर अप्रैल, मई, जून 2021 को 14.40 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। खुलासा ऑडिट के दौरान आइएमएमआइएस रिपोर्ट सम्मिट करवाते समय हुआ।
घोटाला पकड़ में आने के बाद कार्यालय के वर्ग तीन विष्णुदत्त शर्मा ने जब कम्प्यूटर आपरेटर से संपर्क किया तो उसने राशि अपने खाते में ट्रांसफर करना स्वीकार किया। आरोपी ने उक्त रुपए वापस लौटाने के एवज में कर्मचरी को चेक दिए तो सारे चेक बैंक में बाऊंस हो गए।
कम्प्यूटर ऑपरेटर ने अधिकारियों की नाक के नीचे से लाखों रुपए का गोलमाल कर लिया और उनको भनक तक नहीं लग पाई। उक्त आपरेटर की नियमित नियुक्ति नहीं की गई थी बल्कि मासिक वेतन पर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री ने उसे रख लिया था।
Read More: Rewa News: जिले में पुलिस से बेखौफ बदमाश, घर का ताला तोड़ जेवर-नकदी सहित कार ले गए
कर्मचारी को झांसा देकर जमा करवाए रुपए, अब लौटाने से इंकार, केस दर्ज
उक्त कर्मचारी विष्णुदत्त शर्मा ने जब कम्प्यूटर आपरेटर से रुपए वापस जमा करने के लिए बोला तो आरोपी ने शीघ्र जमा करने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर कर्मचारी ने शासन के ब्याज सहित 15 लाख रुपए जमा कर दिए। शासन की राशि जमा होने के बाद अब उसने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत बिछिया थाने में की।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। आरोपी ने कूटरचित तरीके से शासन की राशि अपने खाते में ट्रांसफर की थी। फलस्वरूप उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर तथ्यों को जुटाने में लगी है।
Read More: Rewa Airport: रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी को प्रस्तावित, तैयारी में प्रशासन