
होली से पहले तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को झटका देते हुए गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर बुधवार से 50 रुपए, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया। घरेलू गैस के दाम आठ महीने बाद बढ़े हैं। इनके दाम 6 जुलाई, 2022 के बाद से स्थिर थे। कमर्शियल सिलेंडर के दाम जनवरी में 25 रुपए बढ़े थे।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से जहां रसोई का बजट बिगड़ेगा, वहीं कमर्शियल सिलेंडरों पर वृद्धि का असर होटल-रेस्तरां में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर देखने को मिलेगा। ईंधन खुदरा विक्रेता हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। इसके कारण एलपीजी के सिलेंडरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है।
स्थानीय करों के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग हैं। सरकार पात्र परिवारों को रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर उपलब्ध कराती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं।
किस शहर में रसोई गैस का नया दाम
शहर | घरेलू दाम | कमर्शियल दाम |
भोपाल | 1,108.5 रुपये | 2,127.5 रुपये |
दिल्ली | 1,103 रुपये | 2,119.5 रुपये |
मुंबई | 1,102.5 रुपये | 2,071.5 रुपये |
कोलकाता | 1,129 रुपये | 2,221.5 रुपये |
6 साल में 380 रुपए बढ़ गए दाम
पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रेल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव किए गए। अप्रेल 2017 में इस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 723 रुपए थी, जो अब 1,103 रुपए पर पहुंच गई है।
Read More:
Best Images Quotes Being really loved by someone gives you courage