जबलपुर- नकली Remdesivir मामले में सिटी अस्पताल के संचालक सहित 3 पर मामला दर्ज

जबलपुर- नकली Remdesivir मामले में सिटी अस्पताल के संचालक सहित 3 पर मामला दर्ज

 

mpbreaking57244232

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जबलपुर, संदीप कुमार। नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir) सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी अस्पताल (City Hospital) के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया और सपन जैन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी रोहित काशवानी के मुताबिक ओमती थाना पुलिस ने सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, कर्मचारी देवेश चौरसिया और सपन जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या-नकली दवाई का विक्रय सहित धारा 274, 275, 308,420, 120 ए, 53 आपदा प्रबंधन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

लाओस में Corona virus से पहली मौत, अब तक नहीं गई थी किसी मरीज की जान, संक्रमण के नए मामले भी बढ़े

 

दरअसल गुजरात के मोरबी शहर से पुलिस ने नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) बनाने वाले गिरोह का पदार्फाश किया था। गुजरात क्राइम ब्रांच (Gujrat crime branch) गुरुवार देर रात जबलपुर पहुंची और अधारताल पुलिस की मदद से आशानगर अधारताल निवासी सपन उर्फ सोनू जैन को गिरफ्तार कर ले गई थी।

 

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोनू भगवती फर्म का संचालक है और उसके चाचा की अधारताल में और परिवार की एक दुकान मालवीय चौक में है। गुजरात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 90 लाख रुपए और 3370 नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन जब्त किए हैं। इधर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर ओमती थाना पुलिस ने इस मामले में नामी अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Follow 👇

लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:

 

Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *