CG News: मंदिर हसौद खरीदी केंद्र पर खाद्य मंत्री ने की अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना, किसान का धान खुद तौला

CG News: मंदिर हसौद खरीदी केंद्र पर खाद्य मंत्री ने की अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना, किसान का धान खुद तौला

CG News: मंदिर हसौद खरीदी केंद्र पर खाद्य मंत्री ने की अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना, किसान का धान खुद तौला

CG News: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी मंगलवार से शुरू हो गई। इसकी औपचारिक शुरुआत के लिए खाद्यमंत्री अमरजीत भगत खुद रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी समिति स्थित खरीदी केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से मां अन्नपूर्णा की अराधना की। उसके बाद उन्होंने केंद्र पर आये किसान का धान तौलकर खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया।

खाद्य मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा, किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली हैं। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का कहना था, धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी। धान खरीदी की शुरुआत के मौके पर मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी, मंदिर हसौद समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ध्रुव, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जाना है

अधिकारियों ने बताया, इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान की खरीदी अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25 लाख 72 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है। इसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए दो हजार 497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान दो हजार 40 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान दो हजार 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *