आओ जाने अपना मध्य प्रदेश

%25E0%25A4%2585%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%25BE%2B%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25A7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AF%2B%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B6
मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले हैं जो इस प्रकार है –

  • अशोकनगर
  • अनूपपुर
  • आलीराजपूर
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • उमरिया
  • कटनी
  • खरगोन
  • खंडवा
  • गुना
  • ग्वालियर
  • छतरपुर
  • छिंदवाड़ा
  • जबलपुर
  • झाबुआ
  • टीकमगढ़
  • डिंडोरी
  • दतिया
  • दमोह
  • देवास
  • धार
  • नरसिंहपुर
  • नीमच
  • पन्ना
  • बड़वानी
  • बालाघाट
  • बैतूल
  • बुरहानपुर
  • भिंड
  • भोपाल
  • मंडला
  • मंदसौर
  • मुरैना
  • रतलाम
  • राजगढ़
  • रायसेन
  • रीवा
  • विदिशा
  • श्योपुरी
  • शहडोल
  • शाजापुर
  • शिवपुरी
  • सतना
  • सागर
  • सिवनी
  • सिंगरौली
  • सीहोर
  • सीधी
  • होशंगाबाद
  • हरदा
  • आगर मालवा
  • निवाड़ी
WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



    मध्य प्रदेश के अन्य नाम – सोया स्टेट, हृदय प्रदेश, मध्य भारत, लघु भारत, नदियों का मायका, सेंट्रल प्रोविंसेस और बरार के नाम से जाना जाता है।


    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश का राज्य दिवस 9 नवंबर का है। मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 9 नवंबर 1956 को हुआ था। मध्यप्रदेश में मुख्यतः हिंदी भाषा बोली जाती है साथ ही उर्दू व अन्य क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती है। मध्य प्रदेश का राजकीय चिन्ह 24 स्पूत आकृति के अंदर एक व्रत है जिसमें गेहूं और धान की बालियां दर्शित है। आग (मेगीफेरा इंडिका)  राजकीय फल है। सफेद लिली (लिलियम कैंडीडम) राजकीय पुष्प है।

    बारहसिंघा (रूसर्वस डूबाउसेली) राजकीय पशु है। दूधराज ( शाहे बुल-बुल) ( पैराडाइज फ्लाईकेयर) राजकीय पक्षी है। बरगद (वटवृक्ष) (फाइकस बेनगेलेंसिस) राज्य की वृक्ष है। महाशीर  (टोर प्युटीटोरा) राजकीय मछली है। राई (बुंदेलखंड का प्रसिद्ध नाट्य) राजकीय नृत्य है। सोयाबीन (ग्लाइसिन मैक्स) राजकीय फसल है। मलखंब (वर्ष 2013 मैं घोषित) राजकीय खेल है। नर्मदा (मध्य प्रदेश की जीवन रेखा) राजकीय नदी है। 
    WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now


     “सुख का दाता,  सब का साथी, शुभ का यह संदेश है। मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।” यह गीत राजकीय गान है। 


    क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश 308,252* वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य की सीमा से लगे हुए राज्यों की संख्या 5 है जिसमें उत्तर में उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र और पश्चिम में राजस्थान में गुजरात स्थित है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। लोकसभा सीटें वर्ष 2013 – 14 के अनुसार 29 है। मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट वर्ष 2013 – 14 के अनुसार 11 है।

    मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र 35 है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से 47 है। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र 4 (देवास, उज्जैन, भिंड, टीकमगढ़) है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र 6 (शहडोल, मंडला, बैतूल, खरगोन, धार, रतलाम) है। मध्य प्रदेश में कुल एसटी / एससी के लिए आरक्षित विधानसभा सीटें 82 है।

    प्रदेश में 10 संभव है। मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 52 है। प्रदेश में तहसीलों की संख्या 412, 313 विकासखंड है जिसमें आदिवासी विकास खंड 89 है। नगर / शहर (जनगणना, 2011 के अनुसार) 476 है। नगर निगम (2018 में) 16 तथा नगर पालिका 98 है। नगर परिषद (मध्य प्रदेश शासन 2018 के अनुसार) 285, ग्राम पंचायत (वर्ष 2016 – 17) के अनुसार 22,816 तथा जनपद पंचायत 313 है। प्रदेश में जिला पंचायत 52 तथा कुल ग्रामों की संख्या 54,903 है। विद्युतीकरण ग्रामों की संख्या 34,240 है तथा पुलिस रेंज (आईजी) (2016 – 17) 11 है। मध्यप्रदेश में पुलिस रेंज (डीआईजी) ( 2016 – 17 के अनुसार) 15 तथा पुलिस जिले (एसपी) 51 है। मध्यप्रदेश में पुलिस चौकी (स्वीकृत) 579, पुलिस थाने (स्वीकृत) 1101 और कंट्रोल रूम (स्वीकृत) (2016-17) 35 है। पुलिस उप संभाग (स्वीकृत) 185 तथा प्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर में स्थित है। मध्य प्रदेश में खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर है। 


    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *